{"_id":"5a676afc4f1c1b80268b6084","slug":"15167272313-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाल हत्याकांड: पैरवी करने पर परिजनों को सामूहिक हत्याकांड की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलाल हत्याकांड: पैरवी करने पर परिजनों को सामूहिक हत्याकांड की धमकी
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलाल हत्याकांड: पैरवी करने पर परिजनों को सामूहिक हत्याकांड की धमकी
- परिजनों ने मृतक के चार दोस्तों पर शक जताते हुए एसएसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुए बिलाल हत्याकांड में परिजनों को मामले की पैरवी करने पर सामूहिक हत्याकांड की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिजनों ने मृतक बिलाल के चार दोस्तों पर शक जताते हुए मंगलवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
सिकंदराबाद के मोहल्ला सराय झाझन निवासी कौसर पत्नी आसिफ ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 11 मई 2017 को उसके पुत्र बिलाल की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने बिलाल की गर्दन काट दी थी। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि बिलाल की हत्या उसके ही चार दोस्तों ने की है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शुरुआत में जांच की, लेकिन तत्कालीन कोतवाल का स्थानांतरण होने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आरोप है कि 20 जनवरी को पीड़ित कौसर घर में अकेली थी, तभी वहां पांच-छह युवक आए और गाली गलौच करते हुए केस की पैरवी करने पर उन्हें सामूहिक हत्याकांड की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार उसने कोतवाली सिकंदराबाद में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी मुनीराज जी ने सिकंदराबाद पुलिस को बिलाल हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।