{"_id":"5a6394624f1c1b81268b5775","slug":"15164756816-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित रोडवेज ने बाइक सवारों को रौंदा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित रोडवेज ने बाइक सवारों को रौंदा, गंभीर
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित रोडवेज ने बाइक सवारों को रौंदा, गंभीर
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर रोड पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला समेत तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव चित्सौना निवासी सुरेंद्र अपनी मां लक्ष्मी के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हीरापुर आया हुआ था। बताया गया कि शनिवार सुबह सुरेंद्र अपनी मां व रिश्तेदार सचिन के साथ बाइक से हापुड़ दवाई लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान गांव जैनपुर के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस चालक तेजी से बस को लेकर भाग निकला। देहात कोतवाली पुलिस ने बताया तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की तहरीर मिलने पर आरोपी रोडवेज बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग निकला था।