{"_id":"5a63945b4f1c1b8a268b5777","slug":"15164756745-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों का लाखों रुपये हड़प कर भागा सोसायटी मालिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों का लाखों रुपये हड़प कर भागा सोसायटी मालिक
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों से लाखों हड़प कर भागा सोसायटी मालिक
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसायटी का मालिक लोगों से लाखों रुपये हड़पकर भाग गया। पीड़ितों ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी निवासी पीड़ित तसलीम बेगम पत्नी मोहम्मद शरीफ, फरहा नाज पुत्री शमीम, मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद शमीम सहित अन्य लोगों ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। पीड़ितों ने बताया कि बचत के लिए वह लोग क्षेत्र के एक सोसायटी में प्रतिदिन रुपये जमा करते थे। सोसायटी का कर्मचारी घर से आकर रुपये ले जाता था और खाते में एंट्री कर देता था। 22 नवंबर से सोसायटी के कर्मचारी ने आना जाना बंद कर दिया। पीड़ितों ने जब सोसायटी के कार्यालय जाकर देखा तो कार्यालय बंद था और सरे लोग गायब थे। पीड़ितों आरोप लगाया कि सोसायटी का मालिक अपने गांव में छिपा हुआ है। पीड़ितों ने एसएसपी को पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो