{"_id":"5a57a0664f1c1b38198b46c5","slug":"15156923131-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ हैवानियत के बाद एक्टिव हुआ एंटी रोमियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ हैवानियत के बाद एक्टिव हुआ एंटी रोमियो
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के साथ हैवानियत के बाद एक्टिव हुआ एंटी रोमियो
- सरकार की योजना प्रारंभिक दौर में परवान चढ़ने के बाद चली गई थी ठंडे बस्ते में
- एसपी सिटी ने एंटी रोमियो दल की ली बैठक, दिए सख्त दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सूबे में निजाम बदलने के बाद एंटी रोमियो दल की स्थापना प्रत्येक जिले में की गई थी। जिसके माध्यम से मनचलों पर लगाम लगाई जा सके, लेकिन यह दल जिले में गठित हुआ और कुछ दिन एक्टिव रहने के बाद निष्क्रिय हो गया था। अब नगर क्षेत्र निवासी किशोरी के अपहरण, गैंगरेप और फिर हत्या के बाद जिला पुलिस नेे एंटी रोमियो दल को सक्रिय करने की ठान ली है।
एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में जनपद के सभी एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रत्येक थाना स्तर पर एंटी रोमियो दल में एक उपनिरीक्षक, आरक्षी व महिला आरक्षियों की टीम बनाई गई है। बैठक के दौरान एसपी सिटी ने सभी दलों के प्रभारियों को सार्वजनिक स्थलों स्कूल, कालेज, पार्क व मॉल आदि पर सादे वस्त्रों में समय चयनित कर प्रतिदिन जाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे स्थानों पर पूर्व से महिला आरक्षी को सादे वस्त्रों में भेजकर मनचलों की हरकतों का पता लगाया जाएगा। स्कूल, कालेजों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर गोष्ठी की जाएगी। प्रतिदिन एंटी रोमियो दल की टीम सुबह आठ बजे से पहले ही अपनी ड्यूटी पर निकल जाएगी। पकड़े गए मनचलों का रजिस्टर तैयार किया जाएगा और प्रतिदिन की कार्रवाई सोशल मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बार-बार ऐसी गतिविधियों में पाए जाने पर मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।