फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आढ़ती की स्कूटी से चार लाख रुपये से भरा थैला चोरी

आढ़ती की स्कूटी से चार लाख रुपये से भरा थैला चोरी

Tue, 19 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती की स्कूटी से चार लाख रुपये से भरा थैला उड़ाया
विज्ञापन

बाइक सवार दो आरोपी सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद, मोहल्ला लक्ष्मीनगर में हुई वारदात
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी आढ़ती की स्कूटी से चार लाख रुपये से भरा थैला चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो आरोपी कैद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी मोहित अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल की दाल मंडी मेें आढ़त है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने नगर स्थित बैंक से करीब चार लाख रुपये निकाले थे। वह रुपये उन्होंने एक थैले में डालकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रख लिए। इसके बाद वह लक्ष्मीनगर स्थित अपने घर पहुंच गए। स्कूटी को लॉक कर वह घर में चले गए। कुछ देर बाद जब लौटकर आए, तो स्कूटी की डिक्की में रखा रुपयों से भरा थैला गायब था। मोहित ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। एसपी सिटी, एएसपी के साथ ही नगर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की, तो मामला चोरी का निकला। पुलिस ने पास के ही एक घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, तो एक बाइक पर सवार दो युवक आढ़ती के पीछे-पीछे ही मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों ने आढ़ती के घर में घुसने के चंद मिनट बाद ही किसी तरह स्कूटी की डिक्की खोली और उसमें रखा रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। माना जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बैंक से ही आढ़ती के पीछे लगे थे। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed