{"_id":"5a37f5054f1c1b74698c2987","slug":"151361679320-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म के सहारे लाखों की टैक्स चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फर्म के सहारे लाखों की टैक्स चोरी का खुलासा
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी फर्म के सहारे लाखों की टैक्स चोरी का खुलासा
- वाणिज्य कर विभाग की टीम ने पकड़ी 25 लाख के सामान से भरी गाड़ी
- गाजियाबाद की फर्जी फर्म पर किया जा रहा था व्यापार
- वित्तीय वर्ष में अब तक दो करोड़ का व्यापार कर चुकी है फर्म
- पान मसाला के पैकेट और पाउच पर छपे थे अलग-अलग बैच नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारी टैक्स चोरी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वाणिज्य कर अफसरों ने अब फर्जी फर्म के सहारे टैक्स चोरी का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की एक फर्जी फर्म ने कासगंज की फर्म को बिना बिल के लाखों रुपये का माल बेच दिया।
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बीते सप्ताह चेकिंग के दौरान गाजियाबाद से आती एक गाड़ी को पकड़ा था। इस दौरान टीम ने गाड़ी में भरे माल की जांच की तो पता चला कि फर्जी फर्म के माध्यम से कासगंज की एक फर्म को माल बेचा जा रहा था। गाड़ी में भरे 25 लाख रुपये के पान मसाले की चालक द्वारा दिए गए बिलों से मिलान किया तो पता चला कि पैकेट और पाउच पर भिन्न-भिन्न बैच नंबर पड़े हुए हैं। इसके बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम ने गाड़ी को माल सहित कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद की एक फर्म से फर्जी फर्म को माल बेचा गया था। इसके बाद फर्जी फर्म संचालक ने माल को कासगंज की एक फर्म को बेच दिया। गाड़ी के पकड़े जाने के बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम ने फर्म के संबंध में जांच पड़ताल की तो पूरा खुलासा हो गया। सूत्रों ने दावा किया है कि वित्तीय वर्ष में फर्जी फर्म ने दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार बिना टैक्स चुकाए किया है।
नोएडा जा रहा 2.25 लाख का शटर पकड़ा
बुलंदशहर से नोएडा अवैध रूप से जा रहा 2.25 लाख रुपये के शटर से भरी गाड़ी को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर में शटर को कम कीमत में बनाकर अवैध रूप से नोएडा ले जा रहे थे। इसके बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम ने व्यापारी से 82 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
कोट
25 लाख के पान मसाला से भरी गाड़ी पकड़ी गई है। गाजियाबाद की फर्जी फर्म से माल की बिक्री की गई थी। जांच में फर्म के फर्जी होने का खुलासा हुआ है। पैकेट व पाउच पर भिन्न-भिन्न बैच नंबर पाए गए हैं। - वीपी कटियार, ज्वाइंट कमिश्नर, वाणिज्य कर