फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला बाबू के घर के ताले तोड़ लाखों का माल चोरी

महिला बाबू के घर के ताले तोड़ लाखों का माल चोरी

Thu, 14 Dec 2017 05:06 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ लाखों का सामना चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के आतंक पर लगाम लगाना तो दूर पुलिस चोरी की वारदातों के खुलासे में भी फिसड्डी साबित हो रही है। रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने पुलिस आफिस के प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात महिला के घर का ताला तोड़ लाखों का माल चोरी कर लिया था। सोमवार को जब पीड़ित को घटना का पता चला तो पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को जमकर लताड़ लगाई है।

आवास विकास कालोनी प्रथम निवासी महेंद्री देवी पत्नी स्व. रामकुमार पुलिस आफिस के प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात हैं। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि रविवार को वह घर का ताला लगा बच्चों के साथ भतीजे की शादी में गांव जटापुर गई थीं।सोमवार सुबह जब वह घर लौटीं तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर का सामान भी तितर-बितर पड़ा था। बताया कि सेफ में रखे सोने चांदी के जेवरात व करीब तीन हजार रुपये की नकदी भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। इसके अलावा इंवर्टर-बैट्रा सहित अन्य कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़िता की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने भी मामले की जांच की। पीड़िता का आरोप है कि उसने आवास विकास चौकी में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी मुनीराज जी को शिकायत की। एसएसपी ने फोन पर नगर कोतवाल पुलिस को जमकर लताड़ लगाई। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed