{"_id":"5a32620b4f1c1b96698b8d99","slug":"15132514814-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवक ने एक घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता हुआ देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उनकी पुत्रवधू घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी आरोपी युवक दिलशाद मौका पाकर घर में घुस आया और पीड़ित की पुत्रवधू के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म की कोशिश भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक अन्य ग्रामीणों को आता हुआ देख मौके से पीड़िता को हत्या की धमकी देकर भाग निकला। अन्य परिजनों के घर पहुंचने पर पीड़िता ने पूरा मामला बताया। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।