फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी इमरान की हत्या

प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी इमरान की हत्या

Wed, 18 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी इमरान की हत्या
विज्ञापन

इमरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर। पुलिस ने इमरान हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। बताया गया कि इमरान की प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमिका के भाई और उसके साथी ने हत्या कर दी थी।
कस्बा क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी शौकीन के 32 वर्षीय पुत्र इमरान का 29 सितंबर को परतापुर-माधपुर मार्ग पर एक पोखर में शव मिला था। इमरान इंडिगो कार टैक्सी के रूप में चलाता था। परिजनों के अनुसार घटना से एक दिन पूर्व कुछ लोग इमरान की कार किराए पर ले गए थे। 29 सितंबर को इमरान का शव मिला था जबकि उसकी कार बुलंदशहर स्थित धमैड़ा बस स्टैंड के पास लावारिस मिली थी। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर केस के खुलासे में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने जनपद अलीगढ़ के गांव तालनगर निवासी मुख्य आरोपी 22 वर्षीय गुल्लू पुत्र भगवान सिंह को हिरासत में लेकर घटना का खुलासा कर दिया है। एसओ गणेश चौहान ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण इमरान की हत्या की गई थी। गुल्लू की बहन की शादी अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। गुल्लू का बहनोई फौज में रहता है। इमरान का गुल्लू की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल पर बात करने के अतिरिक्त आए दिन गाड़ी में भी घूमने जाते थे। गुल्लू को मामले की जानकारी हो गई। गुल्लू ने पहले इमरान को समझाया, लेकिन जब इमरान नहीं माना तो 28 सितंबर को गुल्लू अपने साथी के साथ आया तथा इमरान की कार बुक कर उसे ले गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुल्लू तथा उसके साथी ने शराब पी तथा इमरान को भी शराब पिलाई। गुल्लू ने इमरान से अपनी बहन के घर गाड़ी से छोड़ने की बात की। इमरान गुल्लू को उसकी बहन के घर ले जा रहा था कि रास्ते में ही गुल्लू व उसके साथी ने इमरान की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को परतापुर-माधपुर के पास पोखर में फेंक गए। कॉल डिटेल के आधार पर गुल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मोबाइल रिकॉर्डिंग से खुली पोल
इमरान व हत्यारोपी की बहन के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी गुल्लू को मोबाइल की रिकॉर्डिंग से हुई। गुल्ले के हाथ मोबाइल लग गया। रिकॉर्डिंग में इमरान तथा उसकी बहन की सारी बात प्रेम प्रसंग की कलई खोल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed