{"_id":"59c6a35e4f1c1be4738b63e5","slug":"150619021217-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास से शराब का ठेका हटाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के पास से शराब का ठेका हटाने की मांग
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के पास से शराब का ठेका हटाने की मांग
जहांगीराबाद। नगर के एक मात्र कन्या इंटर कॉलेज के पास शराब का ठेका बालिकाओं की मुश्किलें बढ़ा रहा है। इंटर कालेज के सामने इस ठेके को हटाने के लिए राष्ट्र सेविका समिति ने डीएम को एक पत्र भेजा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर के एक मात्र स्व. अनूपलाल बंसल कन्या इंटर कालेज के ठीक सामने शराब का ठेका होने से अक्सर शराबी उत्पात मचाते हैं। इससे झगड़ा फसाद होने की आशंका से भी छात्राएं भयभीत रहती हैं। छात्राओं का कहना है कि शराब का ठेका कालेज के निकट होने से उन्हें आवागमन में असुविधा होती है। अक्सर झगड़े, मारपीट, धक्कामुक्की जैसी आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। इससे कालेज में आने वाले छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस बाबत एस पी देहात पीके तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह जांच कराकर आबकारी विभाग से समस्या का समाधान कराने को पत्र लिखेंगे।