{"_id":"59bd6a124f1c1b98688b4f35","slug":"15055857101-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़, लोगों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़, लोगों ने पीटा
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लोगों ने पीटा
- मंडी कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूट कर भाग रहे थे दो बाइकों पर सवार बदमाश
- बदमाशों को पल्लेदारों व स्थानीय लोगों ने दबोचा, हायर मेडिकल सेंटर रेफर
डिबाई/दानपुर। मंडी कारोबारी से शनिवार सुबह डेढ़ लाख रुपये लूट कर भाग रहे बाइक सवार पांच बदमाशों में से दो बदमाशों को पल्लेदाराें व लोगों ने मंडी परिसर में ही घेर लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों बदमाशों को हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया है। साथ ही मौके से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई है। तीन आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
पुनीत ट्रेडिंग कंपनी कच्चा आढ़ती के मालिक राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पीएनबी शाखा से शनिवार सुबह करीब 11 बजे डेढ़ लाख रुपये लेकर लौट रहे थे। जिसमें दस रुपये की दस गड्डी तथा पचास रुपये की एक गड्डी सहित अन्य पांच सौ व दो हजार रुपये के नोट बैंक से निकाले थे। रुपये स्कूटी की डिग्गी में रख वह अपनी दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने डिग्गी खोलकर उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और भागने लगे।
पल्लेदार व लोगों ने शोर मचा आरोपियों का पीछा किया। मंडी परिसर में जाम की स्थिति होने से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को लोगों ने दबोच लिया, जिनसे लूटी हुई रकम बरामद कर ली। इस बीच गुस्साए लोगों ने दोनों बदमाशों की जमकर पिटाई कर दी। जबकि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने गंभीर दोनों घायल अज्ञात बदमाशों को सीएचसी से उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी ओर पीड़ित राजेश कुमार पुत्र चंद्रपाल ने पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।