फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सरियों से पीटकर वृद्ध की हत्या, पुत्र गंभीर

सरियों से पीटकर वृद्ध की हत्या, पुत्र गंभीर

Thu, 14 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सरियों से पीटकर वृद्ध की हत्या, पुत्र गंभीर
विज्ञापन


- मामूली विवाद पर ई-रिक्शा चालक और उसके पिता ने किया हमला
- शव पोस्टमार्टम को भेज घायल को हायर मेडिकल सेंटर किया रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला झारखंडी में बृहस्पतिवार देर शाम मामूली विवाद पर एक वृद्ध व उसके पुत्र की ई रिक्शा चालक व उसके पिता ने सरियों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वृद्ध की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के मोहल्ला झारखंडी निवासी परमानंद (70) एक डेयरी पर नौकरी करते थे। उनका पुत्र मोहल्ले में ही सब्जी की दुकान करता है। थाने में दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि परमानंद बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अपने बेटे नरेश की दुकान पर ही बैठे थे। इस दौरान इसी मोहल्ले का रहने वाला ई-रिक्शा चालक रवि ने अपना रिक्शा उनकी दुकान के सामने खड़ा दिया। इस पर परमानंद व उनके पुत्र नरेश ने इसका विरोध करते हुए ई रिक्शा वहां से हटाने को कहा। आरोप है कि आरोपी रिक्शा चालक मौके से चला गया और कुछ देर बाद अपने पिता रामू के साथ हाथों में सरिया व हथियार लेकर वापस नरेश की दुकान पर पहुंच गया। जहां उसने परमानंद व नरेश की जमकर पिटाई कर मौके से भाग गए। परिजनों व स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परमानंद को मृत घोषित कर दिया और नरेश को गंभीर अवस्था में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed