फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नेशनल हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, चालक-क्लीनर घायल

नेशनल हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, चालक-क्लीनर घायल

Thu, 14 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, दो घायल
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों घायलों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे स्थित ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र एक्सीडेंटल जोन बनता जा रहा है। बुधवार देर रात चौकी के पास ही दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए।

बुधवार देर रात एक ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था। पुलिस के मुताबिक ट्रक अलीगढ़ से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक की स्पीड अधिक थी इसलिए अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराया था। दुर्घटना में ट्रक चालक सतेंद्र पुत्र गुलवीर निवासी हाथरस व ट्रक क्लीनर राजू पुत्र मुकेश निवासी हाथरस गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed