फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस पर किया हमला, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

-गलत तरीके से वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने रोका
- प्रधान समेत तीनों कार सवारों को हवालात में डाला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौराहे पर गलत तरीके से गाड़ी चलाने का विरोध करने पर कार सवार तीन लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। यहां तक की कार सवारों ने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी तक उतरवा लेने की धौंस दे डाली। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कार सवार प्रधान समेत तीन को हवालात में डाल दिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
शनिवार को ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही विकास कुमार डिप्टीगंज चौराहे पर ड्यूटी कर रहा है। दोपहर करीब दो बजे गलत तरीके से गाड़ी चलने पर कांस्टेबल विकास कुमार ने रोक लिया। इससे कार सवार तीनों लोग भड़क गए। चालक समेत तीनों लोग कार से उतरकर सिपाही से भिड़ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यहां तक की उन लोगों ने सिपाही की वर्दी तक उतरवाने की बात कह डाली। ट्रैफिक पुलिस से मारपीट होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं चौकी पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मामले को शांत कराते हुए तीनों आरेापियों को पकड़कर कोतवाली ले आई और हवालात में डाल दिया। आरोपियों में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव बदरखां निवासी इकबाल पुत्र निजामुद्दीन, महमूद पुत्र वशीार तथा शबूद्दीन पुत्र यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपियों में इकबाल ग्राम प्रधान है। तीनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

---------
सिपाही के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
गुलावठी। सिकंदराबाद तिराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के साथ दो लोगों ने मारपीट व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ट्रैफिक पुलिस नेत्रपाल ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। नेत्रपाल का आरोप है कि ग्राम सेंगड़ापीर निवासी इश्तियार पुत्र आस मौहम्मद एवं शेरू पुत्र गुलाम ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस के अनुसार घटना तब हुई जब दो वाहनों की टक्कर के बाद कांस्टेबल नेत्रपाल मामले को सुलझाने में व्यस्त था। आरोप है कि इन दोनों ने कांस्टेबल के साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनों आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed