फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रधान अध्यापक को फंसाने लिए छात्राओं का बनाया अश्लील वीडियो

प्रधान अध्यापक को फंसाने लिए छात्राओं का बनाया अश्लील वीडियो

Wed, 16 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधान अध्यापक को फंसाने को छात्राओं का बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन

- प्रधान अध्यापक पर आरोप नहीं लगाने, पर वीडियो को वायरल करने की दी धमकी
- जानकारी होने पर अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर किया हंगामा
- मौके पर पहंची एसडीएम के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़। ट्रांसफर होने से खफा सहायक अध्यापिका ने प्रधान अध्यापक को फंसाने के लिए एक घिनौनी साजिश रची। इसके तहत अध्यापिका ने छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाकर इसका आरोप प्रधानाध्यापक पर लगाने के लिए दबाव बनाया। छात्राओं की ओर से आरोप नहीं लगाने पर सहायक अध्यापिका ने वीडियो को सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दी। जानकारी होने पर छात्राओं के परिजनों ने अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करने और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उसके बाद मौके पर पहुंची एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने अध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि समायोजन के तहत ट्रांसफर होने से खफा सहायक अध्यापिका अपने ट्रांसफर के लिए प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार मानती हैं। इस कारण वह प्रधान अध्यापक से बदला लेना चाहती थी। छात्राओं ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को अध्यापिका ने उन्हें विद्यालय के एक कमरे में बंद कर उनके कपड़े उतरवाए और फिर उनकी वीडियो बनाई। छात्राओं का आरोप है कि अध्यापिका ने प्रधान अध्यापक पर छेड़छाड़ व अन्य गंभीर आरोप लगाने के लिए दबाव बनाया। सहायक अध्यापिका ने छात्राओं को धमकी भी दी कि यदि उन्होंने प्रधानाध्यापक पर आरोप नहीं लगाए और परिजनों को कुछ बताया तो वह वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर देगी। छात्राओं ने जब यह बात परिजनों को बताई तो उन्होंने आरोपी अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उनकी पीड़ा नहीं सुनने तक थाने में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। सूचना पर एसडीएम शुभी काकन मौके पर पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने अध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर अध्यापिका जया शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जय शर्मा के साथी शिक्षकों ने बताया कि वह अपने पति के गौतमबुद्धनगर में किसी बड़े अधिकारी के स्टेनो होने का रोब झाड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed