{"_id":"598b4b554f1c1be7458b4688","slug":"15023010131121-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, 21 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, 21 घायल
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक की मौत, 21 घायल
- देहात की ठंडी प्याऊ चौकी के निकट सड़क किनारे खड़ी बस में जा लगी रोडवेज बस
- शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में पलटी बस, 12 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर/शिकारपुर। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में स्कूटी सवार की मौत हो गई। जबकि रोडवेज बसों के हादसे में करीब 21 लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल और सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
केस-1
बुधवार दोपहर अगौता थाना क्षेत्र के गांव मालागढ़ निवासी सोनू(28) स्कूटी से अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए मेरठ जा रहा था। गुलावठी मार्ग पर गांव जैनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे उसकी स्कूटी गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया। रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
केस-2
मंगलवार रात करीब एक बजे जनपद एटा से 35 सवारी लेकर एटा डिपो की बस दिल्ली के लिए चली थी। बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे ठंडी प्याऊ चौकी के निकट हादसे की शिकार एक बस पहले से खड़ी थी। एटा डिपो की बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उस बस में टक्कर मार दी, जिसमें चालक समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें बस चालक अजरुद्दीन(32) पुत्र सिराजुद्दीन निवासी थाना बेबा जिला मैनपुरी, सतीश(34) पुत्र मयराम निवासी कस्बा एटा जिला एटा, रजनी(40) पत्नी अवधेश, अवधेश(42) पुत्र गंगाराम, सूर्य(32) पुत्र एसएन चौहान, राधा(28) पत्नी सूर्य, कशिश(9) पुत्री सूर्य निवासी कस्बा फर्रुखाबाद, गंगाराम(35) पुत्र विजय, सलमान(32) वासिक, कस्बा शांतिनगर जिला एटा शामिल थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
केस-3
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब ढाई बजे बदायूं डिपो की रोडवेज मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर सरगांव के पास खाई में जा गिरी। हादसे में बस में गंगाधर पुत्र विनोद राम व उसका पुत्र मयंक निवासी गधा का नगला थाना खादर चौक बदायूं, गुड्डी देवी पत्नी लालाराम निवासी लालपुर थाना गिनौरा बदायूं, अनुराग पालीवाल पुत्र राकेश पालीवाल निवासी कुरावली मैनपुरी समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। एसएचओ पी आर शर्मा ने बताया कि सभी को मामूली चोट आई थीं, जिन्हें सीएचसी से दवा दिलवाने के बाद घर भेज दिया गया।
------------
बुग्गी की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
जहांगीरपुर। जेवर रोड पर बुग्गी की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह अलीगढ़ के खैर निवासी राजू पुत्र हरिओम किसी काम से बाइक पर जहांगीरपुर आया था। दोपहर के समय वह वापस घर जा रहा था। जेवर रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बुग्गी की भैंस बिदक गई। इससे राजू बुग्गी की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में राजू को निजी अस्पताल ले जाया गया।
----------------