फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा 17-14-54

चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा 17-14-54

Mon, 07 Aug 2017 05:44 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा ई-रिक्शा
विज्ञापन

- धमैड़ा अड्डे से सवारी बनकर बैठे थे तीन अज्ञात बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया गया। बदमाश रिक्शा में सवारी बनकर बैठे थे। पीड़ित के भतीजे ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव धमैड़ा कीरत निवासी गौरव कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी चाचा ओमपाल सिंह पुत्र धर्म सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। ई-रिक्शा से होने वाली मजदूरी से परिवार के लोगों का लालन-पालन करते हैं। दो अगस्त की दोपहर चाचा ओमपाल ई-रिक्शा चला रहे थे। धमैड़ा अड्डे से तीन लड़के सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठे। कुछ दूर चलने के बाद तीनों युवकों ने चालक ओमपाल सिंह को कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। तीनों लड़कों ने ओमपाल सिंह को सड़क किनारे फेंक दिया और ई-रिक्शा लूटकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में ओमपाल सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि उसने वारदात वाले दिन ही तहरीर दे दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed