फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पिता से नाराज युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

पिता से नाराज युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 07 Aug 2017 05:39 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
पिता से नाराज युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- पिता ने घटना के संबंध में पुलिस को दी तहरीर
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में परिजनों की किसी बात से नाराज युवक ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता ने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शेरपुर निवासी आजम(18) पुत्र शवद्दर गांव में ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले आजम ने अपने चाचा के साथ बल्लभगढ़ जाने की बात कही थी। पिता ने तबियत खराब होने की बात कहर कुछ दिन रोक लिया था। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बात से आजम नाराज चल रहा था। रविवार शाम गुस्से में आकर तमंचे से सीने में गोली मार ली। गोली लगते ही आजम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ अनूपशहर मनीष कुमार यादव थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। पिता ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ मनीष कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed