{"_id":"597b8b024f1c1b51628b4753","slug":"150126882210-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
तीन दिन पहले नगर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दंपति से हुई 2.65 लाख रुपये की लूट के मामले में लापरवाही मानते हुए डिप्टीगंज चौकी प्रभारी और फैंटम में तैनात कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
एसएसपी के मुताबिक, अगर इन लोगों ने बैंक पर सही तरीके से चेकिंग कराई होती तो लूट की वारदात रुक सकती थी। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मौढ़ी निवासी मुकेश सिंह सहकारी नगर आईटीआई में मेकेनिकल पढ़ाते हैं।
बुधवार सुबह पत्नी सतेंद्री और चचेरे भाई रामेंद्र के साथ बाइक द्वारा गांव से बुलंदशहर आए थे। डिप्टी गंज चौकी क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से नौकरी पर 2.65 लाख रुपये का लोन किया था। बाइक रामेंद्र चला रहा था।
विज्ञापन
बीच में मुकेश सिंह और सतेंद्री पीछे बैठी हुई थीं। उनके पास रुपयों से भरा बैग था, जिसमें 2.65 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम और अन्य कीमती सामान भी रखा हुआ था। तीनों बैंक से बाइक द्वारा गांव की ओर जा रहे थे।
शाम करीब चार बजे जैसे ही लल्ला बाबू चौराहे पर पहुंचे तो जाम के चलते बाइक धीमी की। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सतेंद्री के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
बदमाश बाइक लेकर डीएवी तिराहे की ओर बने फ्लाईओवर पर चढ़कर भाग गए। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि बदमाश बैंक के पास से ही पीछा कर रहे थे।
यदि डिप्टी गंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार और फैंटम पर सवार कांस्टेबल अनुराग ने चेकिंग की होती तो लूट की वारदात रुक सकती थी। इसलिए उनकी लापरवाही मानते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।