फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छतारी पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर

छतारी पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
छतारी पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर

विज्ञापन
छतारी पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर
बुलंदशहर। छतारी थाना पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर चोरों को चोरी किए गए सामान के साथ धर दबोचा। आरोपी अधिकतर अलीगढ़ क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से चोरी की स्कूटी, एलईडी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

छतारी थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह वह एचसीपी कश्मीर सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र त्यागी, संजीव राणा व विष्णु पचौरी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की स्कूटी लेकर गांव जिन्नामई की तरफ से छतारी की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने जिन्नामई चौराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक स्कूटी सवार युवक को पुलिस ने रोका और उससे कागजात दिखने को कहा। इस पर पता चला कि स्कूटी पर किसी ट्रैक्टर का लगा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बीते 20 दिसंबर को अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामबाग से स्कूटी को चोरी किया था। आरोपी की शिनाख्त धर्मवीर पुत्र सूबेदार निवासी गांव जिन्नामई थाना छतारी के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गांव निवासी आरोपी तिलक सिंह व सोनू के साथ पूर्व में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी तिलक व सोनू को भी गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का एक फ्रिज और एक एलईडी बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed