फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 घंटे बाद भी गंगा में डूबे भाईयों का नहीं लगा सुराग

24 घंटे बाद भी गंगा में डूबे भाईयों का नहीं लगा सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी गंगा में डूबे भाईयों का नहीं लगा सुराग
24 घंटे बाद भी गंगा में डूबे भाइयों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र के मां अवंतिका देवी मंदिर के निकट स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान बृहस्पतिवार शाम डूबे दो सगे भाइयों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों युवकों की तलाश में पीएसी की फ्लड प्लाटून समेत स्थानीय गोताखोर जुटे हुए हैं।

जनपद हापुड़ के थाना पिलखुआ क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी मोहर सिंह की बेटी मुनेश देवी की ससुराल जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभु दयाल में है। बताया गया कि उसके भाई मुनेश कुमार (20) और मनोज कुमार (18) बीते दिनों उसके घर आए हुए थे। बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद से पूरा परिवार अवंतिका देवी मंदिर दर्शन करने और गंगा स्नान के लिए गया था। बकौल परिजन शाम करीब चार बजे मुनेश और मनोज गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान दोनों गहरे जल में चले गए और असंतुलित होकर गंगा में समा गए। युवकों के डूबने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। युवकों को डूबे हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक दोनों का सुराग नहीं लग सका है। देर रात से ही अनूपशहर से पीएसी की फ्लड यूनिट भी तलाश में जुटी हुई है। अहार थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed