फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बदमाशों ने पुजारी से लूटे नौ हजार

बदमाशों ने पुजारी से लूटे नौ हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने पुजारी से लूटे नौ हजार
बदमाशों ने पुजारी से छीने नौ हजार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में बदमाश पुजारी से नौ हजार रुपये छीनकर भाग गए। पृथ्वीनाथ पांडे ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र में गांव तिल में रहते हैं। वह औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री के मंदिर में पुजारी हैं। सोमवार को उन्हें वेतन मिला था। सुबह करीब 1.30 बजे वह अपने घर जा रहे थे। आरएम फैक्ट्री के पास उन्हें तीन लोग मिले। उक्त लोगों ने अपना पांच सौ नोट खुलाने के लिए कहा। बताया कि जैसे ही उन्होंने नोट खुलाने के लिए अपनी जेब से रुपये निकाले तो उक्त युवक उनके हाथ से रुपये छीनकर भाग गए। बताया कि उनके पास नौ हजार रुपये थे। चौकी प्रभारी शत्रुघन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो


अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
सिकंदराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बिलसूरी चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने सरायघायी स्थित खान भट्टे से सरायघायी निवासी सिकंदर, टीटू उर्फ मुकेश को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 90 पौव्वे अवैध शराब और दो छुरी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed