कहासुनी को लेकर पथराव, मारपीट
ककोड़ । थाना क्षेत्र के गांव निवासी रविंद्र पक्ष की महिलाओं का गांव के ही दूसरे पक्ष की महिलाओं से विवाद हो गया था। रविंद्र ने बताया कि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके घर पर पथराव किया और महिलाओं के साथ मारपीट की। पथराव मारपीट में उसकी पत्नी मेमवती, ललिता पत्नी ओमपाल घायल हो गईं। बताया कि पथराव की जानकारी पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने भी घटना का वीडियो बनाया था। रविंद्र ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, अब मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने कपिल पुत्र रविंद्र के खिलाफ उनके परिवार की महिला से अभद्रता, छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस रविंद्र की तहरीर पर जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो