फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अनूपशहर। कस्बे के मोहल्ला मेंहदी वाला बाग निवासी युवक इमरान पुत्र इसलाम (27) ने शुक्रवार देर रात अपने घर में सिर में गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जेके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। मेंहदी बाग निवासी युवक इमरान बुग्गी चलाकर अपनी गुजर बसर कर रहा था तथा माता पिता से अलग अपनी पत्नी व तीन छोटे बच्चों के साथ मेंहदी वाले बाग में रह रहा था। ब्यूरो


पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप
अनूपशहर । कोतवाली के गांव मलकपुर निवासी मनोज ने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। मनोज ने बताया कि 26 मार्च की शाम वह अपने रिश्तेदारों अजय व शालू निवासी गाजीपुर थाना बरला के साथ घर पर था। तभी गांव के ही हरेंद्र व उसके लड़कों व अन्य लोगों ने चाकू से उसके, परिजनों और रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed