फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन


औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव लखावटी स्कूल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

बता दें कि अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी टेकचंद जाटव का 28 वर्षीय पुत्र जयवीर बाइक द्वारा बुधवार रात स्याना किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बृहस्पतिवार को शादी समारोह से वापस लौटते समय गांव लखावटी के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देख उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और उसके शव को गांव ले गए। परिजनों ने शव को गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed