फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रा को अगवा करने की कोशिश,चलते टेंपो से कूदी छात्रा

छात्रा को अगवा करने की कोशिश,चलते टेंपो से कूदी छात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने की कोशिश,चलते टेंपो से कूदी छात्रा
छात्रा को अगवा करने की कोशिश, टेंपो से कूदी छात्रा
विज्ञापन


सिकंदराबाद। टेंपो चालक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही कक्षा 10 की छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। जान बचाने की कोशिश में छात्रा चलते टेंपो से कूद गई। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को दबोच लिया। वहीं, छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि जनपद बलिया निवासी एक व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह औद्योगिक क्षेत्र में ही परिवार के साथ रहता है। बताया कि उसकी बेटी कक्षा दस की छात्रा हैं। शुक्रवार दोपहर वह टेंपो में सवार होकर औद्योगिक क्षेत्र की तेज सिंह कालोनी स्थित स्कूल में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। बताया कि चालक ने उसके कहने पर स्कूल के पास टेंपो नहीं रोका। बार-बार कहने पर टेंपो के नहीं रुकने पर छात्रा घबराहट में चलती टेंपो से कूद गई। इससे वह घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे टेंपो चालक को दबोच लिया। वहीं, घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों, लोगों ने पकड़े गए टेंपो चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed