{"_id":"59a597b24f1c1b0b278b45e2","slug":"121504024498-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में किताब, एटीएम, फिर भी खाते से निकल गए आठ लाख।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में किताब, एटीएम, फिर भी खाते से निकल गए आठ लाख।
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में किताब, एटीएम, फिर भी खाते से निकल गए आठ लाख
- पीड़ित लगा रहा बैंक, पुलिस के चक्कर
सिकंदराबाद। खाते की किताब और एटीएम के घर में मौजूद होने के बावजूद भी युवक के खाते से आठ लाख रुपये निकल गए। पीड़ित कार्रवाई के लिए बैक अधिकारियों, पुलिस के चक्कर लगा रहा है।
नगर के छासियावाड़ा निवासी नरपत सैनी पुत्र रामसिंह सैनी ने बताया कि नगर के एक बैंक में उसका खाता है। वह मजदूरी करता है। उसने आठ लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। घर बनाने व बेटी के शादी के लिए उसने रुपये खाते में जमा कर दिए थे। बताया कि पिछले एक साल में उसके खाते से एटीएम, पेटीएम व कैश के रूप में किसी ने धीरे-धीरे कर पूरी राशि निकाल ली। जबकि खाते की किताब व एटीएम उसके घर पर रखे हुए थे। बैंक से राशि निकालने की जानकारी उसे चेक बाउंस होने पर हुई। अब उसके खाते में केवल 176 रुपये शेष बचे हैं। पीड़ित कार्रवाई के लिए बैंक अधिकारी और पुलिस के चक्कर लगा रहा है।
धोखाधड़ी की रिपोर्ट आला-अधिकारियों के आदेश पर दर्ज की जाती है। अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - कोतवाल संजय पांचाल