{"_id":"5cbcb6abbdec221468053cd4","slug":"11555871403-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा शिवाली के निकट रविवार देर शाम बाइक सवार अधेड़ को सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल अधेड़ की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगसाना कलां निवासी 47 वर्षीय राजपाल रविवार को किसी काम से बुलंदशहर गए थे। शाम करीब सात बजे राजपाल अपनी बाइक से ही गांव लौट रहे थे। कस्बा शिवाली के पास अनूपशहर की ओर से आ रही एक कार ने बाइक मेें टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन राजपाल ने रास्ते मेें ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक अपनी कार को छोड़कर भाग गया। कोतवाल जेपी चौबे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है, लेकिन शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।