फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: अभी भी आठ नामजद की पकड़ में पुलिस बेबस

स्याना बवाल: अभी भी आठ नामजद की पकड़ में पुलिस बेबस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: अभी भी आठ नामजद की पकड़ में पुलिस बेबस
स्याना बवाल: अभी भी आठ नामजद की पकड़ में पुलिस बेबस
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना बवाल मामले को 53 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही नहीं पुलिस अब तक शहीद इंस्पेक्टर की पिस्टल और मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है। मंगलवार को भी न ही किसी आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस किसी को गिरफ्तार कर सकी। पुलिस अधिकारी जल्द ही सभी आरोपियों को दबोचने का दावा कर रहे हैं।

स्याना बवाल मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने 27 नामजद आरोपियों समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बीते दिनों पुलिस ने मामले में आरोपी योगेश राज और शिखर अग्रवाल, की भी गिरफ्तारी कर ली थी। साथ ही आरोपी कलुआ और प्रशांत नट की गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। माना जा रहा था कि मंगलवार को मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण संभव है, लेकिन न गिरफ्तारी हुई और न ही किसी ने आत्मसमर्पण किया। मामले में अब तक 37 आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब तक जेल गए 37 आरोपियों में से 18 आरोपी नामजद हैं, जबकि अन्य 19 आरोपियों की शिनाख्त पुलिस ने वायरल हुई वीडियो के आधार पर की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी या न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed