फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नशे के सौदागार को नगदी और सट्टा पर्ची संग किया गिरफ्तार

नशे के सौदागार को नगदी और सट्टा पर्ची संग किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नशे के सौदागार को नगदी और सट्टा पर्ची संग किया गिरफ्तार
नशे के सौदागर को नगदी और सट्टा पर्ची संग किया गिरफ्तार
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में नशे और सट्टे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक आरोपी को प्रतिबंधित नशे की गोली, हजारों रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नगर कोतवाली पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि नगर के शास्त्री पार्क के निकट एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है और प्रतिबंधित नशे की गोली बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शास्त्री पार्क के पास से एक व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपी की शिनाख्त कृष्णा पुत्र अमर सिंह निवासी देवीपुरा थाना कोतवाली नगर के रुप में हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने 200 प्रतिबंधित नशे की गोलियां, 22560 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed