{"_id":"5c38d950bdec227351391a81","slug":"101547229520-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो हिस्ट्रीशीटर गोकश आरिफ ने लगवाए थाने में एसी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..तो हिस्ट्रीशीटर गोकश आरिफ ने लगवाए थाने में एसी!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
..तो हिस्ट्रीशीटर गोकश आरिफ ने लगवाए थाने में एसी!
- खुर्जा नगर कोतवाली के एक सिपाही पर ठेकेदारी करने का आरोप
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उगाही करने का एक पर्चा
- एसपी देहात ने कही जांच के बाद कार्रवाई की बात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सोशल साइट्स पर शुक्रवार को खुर्जा नगर पुलिस के एक सिपाही द्वारा उगाही किए जाने संबंधी एक पर्चा वायरल हो रहा है। इसमें साफ लिखा है कि हिस्ट्रीशीटर इनामी गोकश आरिफ ने थाने में एसी लगवाए थे। उसने एक एसी आरोपी सिपाही के कमरे में भी लगवाया था। पर्चा वायरल होने के बाद अधिकारी मामले की जांच करवाकर दोषी पर कार्रवाई की बात कह रहेे हैं।
पूर्व में कई बार विभिन्न थाना पुलिस पर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाने के मामले सामने आते रहे हैं। अब एक पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खुर्जा नगर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को ठेकेदार बताया जा रहा है। उक्त पर्चे में अवैध कारोबार करने वाले लोगों के मोबाइल नंबर, उसने आने वाली रकम और अन्य बातें अंकित हैं। साथ ही पर्चे में गोकश हिस्ट्रीशीटर इनामी आरिफ के द्वारा थाने में तीन एसी लगवाए जाने की बात भी लिखी हुई है। इसमें एक एसी आरिफ द्वारा आरोपी सिपाही के कमरे में भी लगवाने का जिक्र है। इससे साफ है कि आरोपी आसिफ को पूर्व में खुर्जा नगर पुलिस का संरक्षण मिलता रहा है।
आखिर लाखों की उगाही का होता है क्या
सोशल मीडिया पर ठेकेदारी का पर्चा वायरल हो रहा है। यदि पूरे पर्चे पर नजर डाली जाए तो खुर्जा नगर कोतवाली का एक सिपाही लाखों रुपये प्रति माह उगाही कर रहा है। अब सवाल उठता है कि उक्त रुपये का लेन-देन थाना स्तर पर कहां-कहां और किस-किस के पास होता था।
विज्ञापन
पूर्व में हो चुका है आरोपी सिपाही का स्थानांतरण
आरोपी सिपाही का पूर्व में स्थानांतरण खुर्जा नगर से बुलंदशहर नगर हुआ था। चर्चा है कि सिपाही ने सिफारिशों के जोर पर अपना स्थानांतरण रुकवा लिया था। इसके बाद से आरोपी सिपाही लगातार खुर्जा नगर थाने में तैनात है।
ये रही लिस्ट
1. एक होटल 10,000 रुपये
2. टेंपो ठेकेदार 6,000 रुपये
3. एक सेलेर्क्ट्स 6,000 रुपये
4. दो अन्य सेलेर्क्ट्स 6,000 रुपये
5. एक प्राइवेट बस अड्डा 2500 रुपये
6. एक अन्य बस अड्डा 1500 रुपये
7. एक अन्य बस अड्डा 1500 रुपये
8. दाताराम चौक पर तेल 4500 रुपये
9. एक अन्य तेल 1,000 रुपये
10. भांग 6,000 रुपये
11. एक व्यक्ति के ओवरलोड ट्रक 10,000 रुपये
12. एक व्यक्ति से मिट्टी का तेल 10,000 रुपये
13. एक व्यक्ति तेल 3,000 रुपये
14. एक टेंपो ठेकेदार 5,000 रुपये
15. एक व्यक्ति 6,000 रुपये
16. एक व्यक्ति ओवरलोड 10,000 रुपये
17. दो व्यक्ति सट्टे वाले 72,000 रुपये
18. एक व्यक्ति चोरी गाड़ी कटान 3,000 रुपये
19. एक कबाड़ी 5,000 रुपये
20. काला तेल 92,000 रुपये
अवैध खनन के आरोपियों से भी उगाही
आरोपी एक 25000 रुपये
आरोपी दो 25000 रुपये
आरोपी तीन 25000 रुपये
आरोपी चार 25000 रुपये
आरोपी पांच 25000 रुपये
आरोपी छह 25000 रुपये
नोट-: लिस्ट में रुपये देने वालों के नाम व मोबाइल नंबर प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।
कोट..
मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में लगे आरोप यदि सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मनीष मिश्रा, एसपी देहात