फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला कोच में सफर कर रहे 18 यात्रियों को दबोचा

महिला कोच में सफर कर रहे 18 यात्रियों को दबोचा

Tue, 17 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
महिला कोच में सफर कर रहे 18 यात्रियों को दबोचा
महिला कोच में सफर कर रहे 18 यात्री दबोचे
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को अभियान के तहत टीएडी ईएमयू के महिला कोच में सफर कर रहे 18 यात्रियों को दबोच लिया। कार्रवाई से ट्रेन में अफरातफरी मच गई। कई यात्री पकड़े जाने के डर से कूद कर भाग गए। पकड़े गए यात्रियों को अलीगढ़ भेजा गया है।

ट्रेनों में महिलाओं से छेड़छाड़, झपटमारी आदि अपराधों की शिकायतें आए दिन मिलती हैं। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे टुंडला से दिल्ली जाने वाली टीएडी ईएमयू जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी-आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर टीएडी ईएमयू के महिला कोच में छापेमारी की। कोच में कई पुरुष यात्री सफर करते मिले। टीम को देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई यात्री दूसरी तरफ से भागने लगे। कार्रवाई के दौरान 18 यात्री पकड़े गए। इन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी प्रकाशचंद्र ने बताया कि समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed