फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   "10-10 million will by four traders, then dare detain

‘चार व्यापारियों से लूंगा 10-10 लाख, हिम्मत है तो रोक लो’

Sat, 28 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 28 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
"10-10 million will by four traders, then dare detain
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश ने मुठभेड़ से 6 घंटे पहले इंस्पेक्टर सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार को फोन पर धमकी दी थी। उसने चार व्यापारियों से 10-10 लाख रुपये रंगदारी वसूलने में बाधा नहीं डालने की चुनौती दी थी लेकिन धमकी देने के चंद घंटों बाद ही पुलिस की गोली का निशाना बन गया।

विज्ञापन


दुर्गेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी मनोज पुत्र हरिकिशन को रंगदारी नहीं देने पर चार दिन पहले गोली मार दी थी। लेकिन उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार दुर्गेश की तलाश में थी।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दुर्गेश ने उन्हें फोन कर कहा कि नगर के सुशील सर्राफ, ललित जैन, अजय जैन व अन्य व्यापारी उसके टारगेट पर हैं। वह उनसे 10-10 लाख की रंगदारी वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को हिम्मत है तो रोक कर दिखा दे। बता दें कि शुक्रवार को प्राणगढ़ में हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed