फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.80 lacs cash looted from cement trader accountant.

मुनीम से पौने दो लाख लूटे

Sat, 05 Dec 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
1.80 lacs cash looted from cement trader accountant.
थाना क्षेत्र के गांव इस्माईला के पास शनिवार की देर शाम उगाही कर बाइक से बुलंदशहर लौट रहे सीमेंट व्यापारी के मुनीम से नकाबपोश बदमाशों ने 1.75 लाख रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से मुनीम को घायल क र दिया। मुनीम ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।

बुलंदशहर के मोहल्ला ईटारोड़ी निवासी अनिल गोयल की ईदगाह रोड़ पर श्री गणपति ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। वे रॉकस्ट्रॉग और बिरला सम्राट सीमेंट के थोक व्यापारी है।
विज्ञापन


शनिवार को मुनीम उमेश शर्मा और कर्मचारी अंकुर शर्मा बाइक द्वारा बहादुरगढ़, स्याना, खानपुर, चंदियाना, लखावटी और औरंगाबाद क्षेत्र से उगाही करके बाइक से बुलंदशहर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित एसडी इंटर कालेज के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर मुनीम को रोक लिया।

बदमाशों ने मुनीम उमेश शर्मा से 1.75 लाख रुपये की नगदी और बाइक के कागज लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उमेश और अंकुर की तमंचे की बटों से पिटाई कर दी। दोनों के गुम चोटें आईं हैं।


लूटपाट के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए औरंगाबाद की ओर भाग गए। मुनीम ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना देनी चाही तो दो बार कॉल रिसीव नहीं हुई।

पीड़ित मुनीम ने औरंगाबाद थाने पर पहुंचकर लूटपाट की जानकारी दी। जानकारी के बावजूद भी पुलिस आधा घंटे की देरी से मुनीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंची।

इतना ही नही पुलिस कर्मियों ने एसओ के आने पर ही तहरीर लेने की बात कही। बाद में पीड़ित मुनीम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। औरंगाबाद थाने के कार्यवाहक एसओ देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed