फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cracks appeared in many houses of Uparkot in three days

Bulandshahar News: तीन दिन में ऊपरकोट के कई मकानों में आई दरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में पिछले तीन दिन में 15 से अधिक मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस वजह से मकानों में रहने वाले लोग दहशत में हैं और पांच से अधिक परिवार भय के चलते मकानों को खाली कर चुके हैं। नगर पालिका की ओर से पेयजल लाइन लीकेज की तलाश शुरू कर दी गई है, लोगों का दावा है कि तीन दिन पहले मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आना शुरू हुई हैं।
विज्ञापन


नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में करीब 50 हजार लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न मोहल्लों में पिछले तीन दिन से मकानों में दरारें आ रहीं हैं। स्थिति यह है कि कई लोगों के मकान एक ओर को झुक गए हैं तो कई लोगों के मकानों के लिंटर तक में दरारें आ गई हैं। पूर्व सभासद अब्दुल नाफे अंसारी ने बताया कि सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद से लगातार स्थिति खराब है, मोहल्ला चौधरीयान से चौखंटी तक 15 से अधिक मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। मोहल्ला चौधरीयान निवासी शाइस्ता ने बताया कि तीन दिन पहले मकान में बड़ी दरारें आईं। दहशत के कारण वह रात भर सो नहीं पाईं। बताया कि बार-बार लिंटर से मसाला छूटकर नीचे गिर रहा है। इसके चलते मकान के गिरने का भय बना हुआ है। ऐसे में उन्होंने एहतियातन मोहल्ला फैसलाबाद में किराये पर मकान लिया है। मोहम्मद इनाम ने बताया कि घरों में लगातार दरार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र निवासी कबीर, अख्तर इकबाल, जमशेद आलम, मशकूर समेत छह परिवारों ने पिछले तीन दिन में अपने मकान खाली कर दिए हैं और अन्य क्षेत्रों में किराये पर रह रहे हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय की दीवार में भी दरार
मोहल्ला चौधरीयान स्थित संविलियन प्राथमिक विद्यालय राजेबाबू नंबर दो की दीवार में भी बड़ी दरार आ गई हैं। फिलहाल स्कूल की छुट्टी चल रही है, लेकिन यदि स्कूल खुलने के दौरान दीवार गिरती है या दरारें और बढ़ती हैं तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र निवासी नाजिम ने बताया कि रेतीली मिट्टी के टीले पर बसे ऊपरकोट क्षेत्र में खुदाई करने पर रोक है, लेकिन इसके बाद भी सीवर लाइन बिछा दी गई। इसके बाद सीवर लाइन संचालित नहीं हो रही है, इससे चूहे व अन्य जीवों ने जमीन में गड्ढे खोद दिए हैं। इससे मकानों की स्थिति और खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट ---
मकानों में दरार पड़ने की शिकायत मिली थी। इसके लिए तहसील और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट में क्या है, अभी इसकी जानकारी नहीं है। लोगों की सुरक्षा के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। --- नवीन कुमार, एसडीएम सदर व प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed