फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cow dung manure will be available for Rs 800-1200 per trolley from the cowshed

Bulandshahar News: गोशाला से 800-1200 रुपये प्रति ट्रॉली मिलेगी गोबर की खाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cow dung manure will be available for Rs 800-1200 per trolley from the cowshed
शिकारपुर। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। पालिका की अस्थाई गोशाला में गोबर को 800 से 1200 रुपए प्रति ट्रॉली के हिसाब से विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक तथा 2022-23 से 2024-25 तक निर्धारित किए गए गृहकर पर विचार करने, पालिका की अस्थाई गौशाला में एकत्रित गोबर खाद को विक्रय किए जाने की दर निर्धारित किए जाने पर विचार, नगर में जिन स्थानों पर पालिका की जलापूर्ति बाधित है, वहां के जल संयोजन धारकों को छूट देने पर पुनः विचार, पुलिस विभाग के प्रस्ताव कि मोहल्ला मुफ्तीवाडा, लाल दरवाजा में सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त स्थान का चयन कर एक कक्ष का निर्माण कराए जाने पर विचार करने के प्रस्ताव किए गए। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजबाला सैनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2017 से 22 तक गृह कर जमाना करने वाले उपभोक्ताओं को एक माह के अंदर गृह कर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रभात शर्मा, सभासद संगीता गर्ग, गौतम सूर्यवंशी, सूर्यकांत शर्मा, रंजीत सैनी, धीरज शर्मा व मौ. कासिम उपस्थित रहे।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed