फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   covid vaccination

सुरक्षा चक्र है कोविड टीका, न छूटे कोई भी बच्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
covid vaccination
सुरक्षा चक्र है कोविड टीका, न छूटे कोई भी बच्चा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण जरूरी है। 12 से अधिक उम्र के सभी वर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जल्द ही छोटे बच्चों को टीका लगने वाला है। बड़े लोग तो आसानी से टीका लगवा लेते हैं, परंतु बच्चे टीका लगवाने के नाम पर भागते हैं। इसलिए बच्चों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करने की श्रृंखला में स्वास्थ्य विभाग में तैनात चिकित्सक भी सामने आ रहे हैं। जो टीकाकरण शुरू होने पर छोटे बच्चों को समय से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं।
वर्तमान में 12 से 14 उम्र के बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। इससे पूर्व 15 से 17 उम्र के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ, जो इसी वर्ष जनवरी से शुरू हुआ। इसके बाद अब जल्द ही छोटे बच्चों को टीका लगना शुरू होगा। जिससे उन्हें भी कोरोना से सुरक्षित किया जा सका। चिकित्सकों के अनुसार पांच वर्ष के बाद बच्चे स्कूल जाना शुरू कर देते है। जो अन्य बच्चों से घुल मिल जाते है। वहीं, बच्चों को शारीरिक क्षमता कमजोर होती है और लापरवाही बरतने से किसी ना किसी बीमारी का शिकार हो जाते है। ऐसे में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना आवश्यक है। इस उम्र के बच्चों को स्कूलों में भी कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे वे समय से टीका लगवा सके।
विज्ञापन

बोले चिकित्सक : पूरी तरह से सुरक्षित है टीका
कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। बड़ों के बाद अब बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ है। हर उम्र के लिए अलग टीका है। प्रत्येक माता-पिता का दायित्व है कि वे अपने नौनिहालों के भविष्य की सुरक्षा के लिए टीका जरूर लगवाएं। - डॉ. बलराज, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाने की तैयारी है। टीके को एक बड़े प्रक्रिया के बाद लगाने की अनुमति दी जाती है। अभी तक देश में करोड़ों लोगों को टीका लग चुका है। परिणाम बेहतर रहे हैं। बच्चों को भी टीकाकरण के लिए आगे आने की जरूरत है। - डॉ. परवेंद्र सिंह, चिकित्सक जिला अस्पताल
कोरोना संक्रमण से टीकाकरण ही हमें बचा सकता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपना और अपने परिवार के लोगों का टीकाकरण कराएं। जो लोग टीकाकरण से वंचित चल रहे है वह लोग जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करा लें। - डॉ. पंकज उपाध्याय, चिकित्सक जिला अस्पताल

कोरोना वैश्विक बीमारी है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग से जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करे। चौथी लहर की आशंका जताए जाने पर स्वयं टीका लगवाएं और टीकाकरण से वंचित लोगों को भी टीका लगवाने के लिए जागरूक करें। - डॉ. सचिन भाटी, प्रभारी वैर चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed