{"_id":"6096c1be245d5f71f4308b0a","slug":"couple-deady-body-found-near-mango-orchard-in-gulavathi-bulanshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लॉट में मिला दंपती का शव: दोनों भीख मांगकर करते थे गुजर-बसर, पोस्टमार्टम से होगा मौत के कारणों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लॉट में मिला दंपती का शव: दोनों भीख मांगकर करते थे गुजर-बसर, पोस्टमार्टम से होगा मौत के कारणों का खुलासा
Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
सार
गुलावठी में शनिवार सुबह सिकंदराबाद रोड पर एक आम के बाग के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौत हो गई। दंपती पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में रह रहे थे और भीख मांगकर अपना गुजर बसर करते थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलावठी में शनिवार सुबह सिकंदराबाद रोड पर एक आम के बाग के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौत हो गई। दंपती पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में रह रहे थे और भीख मांगकर अपना गुजर बसर करते थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस बीमारी के चलते मौत होने की आशंका व्यक्त कर रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज निवासी बबलू (37) एवं उसकी पत्नी प्रेमवती (35) गुलावठी में सिकंदराबाद रोड पर एक विद्यालय के सामने आम के बाग के निकट खाली पड़े प्लॉट में तिरपाल डालकर रहते थे। शुक्रवार देर रात उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव शनिवार की सुबह उसी स्थान पर पड़े मिले, जहां वह रहते थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों के शव देखे तो 112 नंबर पर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पीआरवी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल विवेक शर्मा, एसएसआई प्रमोद कुमार, कस्बा इंचार्ज इंद्रजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का बड़ा पुत्र अजी दोगाल अपनी पत्नी पूनम के साथ मौके पर पहुंचा। मृतक के पुत्र ने बताया कि वह अपने माता-पिता से अलग दूसरे स्थान पर रहता है। मृतकों के पांच बच्चे हैं। एक बड़ा पुत्र है, जबकि अन्य चार छोटे हैं। मृतक तथा उसका परिवार नगर में भीख मांगकर अपना गुजर बसर करता था। मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। वहीं, स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि इन दोनों की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि, अभी इस बाबत पुष्टि नहीं हुई है। उधर, कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों बीमार चल रहे थे। अज्ञात बीमारी के चलते इनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन