फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Councilor's son shoots young man in dispute over bike collision, injured

Bulandshahar News: बाइक टकराने के विवाद में सभासद के बेटे ने युवक को मारी गोली, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कोट मोहल्ला में मंगलवार रात बाइक टकराने के विवाद में सभासद के बेटे ने अवैध पिस्टल और साथियों ने तमंचे से युवक पर फायरिंग कर दी। इसमें युवक को एक गोली पसलियों में लगी और दो हाथ व कमर से छूकर निकल गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट मोहल्ला निवासी मकसूद ने बताया कि मंगलवार दोपहर मोहल्ले में रहने वाले फैज और वार्ड 29 की सभासद के बेटे भोलू की बाइक गली में निकलते हुए टकरा गई थी। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। मकसूद का भतीजा जैद वहां पर आया और बीच-बचाव कराने लगा। जैद ने भोलू को बिना वजह विवाद बढ़ाने को मना किया और वापस भेज दिया। इस पर भाेलू नाराज हो गया।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे जैद अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी दो बाइक पर सवार होकर चार लोग वहां आए, जिसमें भोलू के हाथ में पिस्टल, उसके साथी फैसल के पास तमंचा और अन्य दो के पास भी हथियार थे। चारों ने बाइक रोककर जैद को पीटना शुरू कर दिया। सबसे पहले पिस्टल की बट से सिर पर वार किया। जैद ने वहां से बचकर भागने का प्रयास किया तो उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वह वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर वहां जैद के ताऊ का बेटा शोएब आ गया। आरोपियों ने जाते हुए शोएब और जैद को जान से मारने की धमकी दी। शोएब ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed