{"_id":"58f7b0f04f1c1beb02473718","slug":"could-not-remove-encroachment-from-parks-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों से अतिक्रमण नहीं हटवा सके सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों से अतिक्रमण नहीं हटवा सके सभासद
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पार्कों की सूरत बदलने का दावा करने वाले सभासद अतिक्रमण तक नहीं हटवा सके। पार्कों को विकसित तो किया गया, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसका लाभ स्थानीय लोगाें को नहीं मिल सका। वार्ड में सड़कों की स्थिति, पथ प्रकाश के इंतजाम तो बेहतर नजर आए , लेकिन सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
नगर पालिका के वार्ड नंबर सात के अंतर्गत कांशीराम आवासीय कॉलोनी, सुंदर नगर, इंद्रा कॉलोनी, आवास विकास द्वितीय आदि क्षेत्र आते हैं। वार्ड में सभासद ने पांच साल में काफी काम किए , लेकिन लोगों को इसका फायदा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
सभासद ने पिछले पांच साल में 17 पार्क विकसित कराए , लेकिन अधिकांश पार्कों में अतिक्रमण के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिला। वार्ड में सड़क निर्माण कार्य और पथ प्रकाश की स्थिति बेहतर मिली, लेकिन सफाई व्यवस्था में सभासद पिछड़ गए।
विज्ञापन
इसके अलावा कांशीराम आवासीय कॉलोनी में भी चल रहे निर्माण कार्य पर भी लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य घटिया किस्म का किया जा रहा है।