फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

लक्ष्य के मुकाबले 88 प्रतिशत लोगों को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
लक्ष्य के मुकाबले 88 प्रतिशत लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण का महाअभियान सफल नहीं हो सका। शुक्रवार को महाअभियान के अंतिम दिन 21 हजार के सापेक्ष 18,493 लोगों को टीका लग सका। वहीं, शनिवार को वैक्सीन न होने के कारण टीकाकरण का कार्य बंद रहेगा।
शासन द्वारा पांच जुलाई से नौ जुलाई तक प्रतिदिन 21-21 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया। लेकिन दो दिन ही टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण हो सका। जबकि तीन दिन टीकाकरण के दौरान वैक्सीन की कमी के चलते विभाग लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। शुक्रवार को लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग वैक्सीन की उपलब्धता कराने में जुटा रहा। हालांकि मेरठ से 6,100 कोविशील्ड की डोज प्राप्त हो सकी। इसके अलावा पूर्व में शेष वैक्सीन और कोवाक्सीन के तहत करीब 18,493 लोगों को टीका लगाया जा सका।
विज्ञापन

महाअभियान के तहत लगे टीके
दिन टीके की संख्या
पांच जुलाई 13,506
छह जुलाई 27,413
सात जुलाई 17,316
आठ जुलाई 22,025
नौ जुलाई 18,380
नोट: यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।
टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ हुई कम
कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को 81 केंद्रों के 185 बूथ पर टीकाकरण किया गया। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को केंद्रों पर टीका लगवाने वाले लोगों की भीड़ कम रही। जबकि अन्य दिनों में बूथों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही थी। शुक्रवार को जिला अस्पताल के दो और जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में बने चार बूथों पर लोगों की भीड़ कम नजर आई। इससे लोगों को इंतजार भी नहीं करना पड़ा। वहीं, वैक्सीन न होने के कारण शनिवार को लोगों को टीका नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार को लक्ष्य पूरा करने के लिए कोल्ड चेन में रखी सभी डोज को केंद्र पर पहुंचाया गया। शनिवार को टीकाकरण का कार्य बंद रहेगा।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed