फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

टीका लगवाने वालों में 48 फीसदी 45 से 60 उम्र के

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
टीका लगवाने वालों में 48 फीसदी 45 से 60 उम्र के
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान युवाओं का टीकाकरण शुरू होने से अभियान में तेजी आई है। जनपद में 23,83,790 लोगों को टीका लगना है। अब तक जनपद में 5,51,121 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसमें 45 से 60 उम्र के लोग 48 फीसदी से अधिक टीका लगवाने पर अव्वल चल रहे है। जबकि 60 से अधिक उम्र के 1,70,230 ओर 18 से 44 उम्र के 1,52,570 लोगों को टीका लग चुका है।
16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना से बचाव को टीकाकरण अभियान के दौरान अब पांचवा चरण चल रहा है। 16 जनवरी से पांच फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मियों, पांच फरवरी से 28 फरवरी तक फ्रंट लाइन वर्कर को ओर एक मार्च से आम नागरिकों को टीका लगना शुरू हुआ। सर्वप्रथम 60 से अधिक उम्र के सामान्य व 45 से 59 आयु के बीमार लोगों को, इसके बाद एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। अब एक जून से 18 से 44 उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। एक जून से युवा वर्ग के टीकाकरण अभियान शुरू होने से अभियान ने भी रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन

23,83,790 लोगों को टीका लगाने का मिला है लक्ष्य
जनपद की कुल आबादी 40,08,306 है। इसमें कुल मतदाता 25,71,981 है। लेकिन शासन से जिले में कोरोना से बचाव को टीका लगाने के लिए 23,83,790 लक्ष्य मिला है। अब तक कुल 6,37,072 टीके लगाए जा चुके है। इसमें 5,51,121 लोगों को पहली डोज ओर 85,951 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों से पीछे चल रही टीका लगवाने में महिलाएं
जनपद में अब तक 6,37,072 टीके लग चुके है। इसमें सर्वाधिक 3,42,797 टीके पुरूष वर्ग को लगे है, जबकि 2,94,166 टीके महिलाओं को लगे है। साथ ही 109 अन्य वर्ग को भी टीके लगाए गए है। ये हाल तब है जबकि महिलाओं के लिए जनपद में दो स्पेशल बूथ ओर दो अभिभावक बूथ चल रहे है। इसके बावजूद टीका लगवाने में महिलाएं काफी पीछे है।
जून में टूटा रिकॉर्ड, चार माह से अधिक लोगों को लगा टीका
जनपद में मई माह तक 3,11,430 टीका लगा। इसमें 2,38,817 को पहली डोज और 72,613 को दूसरी डोज लग चुकी हैं। टीकाकरण में 1,30,006 लोग 45 से 60 उम्र के 85,018 लोग 60 वर्ष से अधिक के शामिल हुए। साथ ही 18 से 44 आयु वर्ग के 23,724 लोगों को टीका लगाया गया। एक जून से जनपद में टीके की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई। जून माह में 3,25,642 टीका लगा। इसमें 3,12,304 को पहली डोज और 13,338 को दूसरी डोज लगी। टीकाकरण में 1,84,266 लोग 45 से 60 उम्र के 85,212 लोग 60 वर्ष से अधिक के शामिल हुए। साथ ही 18 से 44 आयु वर्ग के 1,28,846 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
टीका लगवाने में 45 से 60 उम्र के लोग अव्वल
जनपद में अब तक 6,37,072 टीके लग चुके है। इसमें सर्वाधिक टीके 45 से 60 उम्र के 3,14,272 लोगों को लगाए जा चुके है। जबकि 60 से अधिक उम्र के 1,70,230 लोगों को ओर 18 से 44 उम्र के 1,52,570 लोगों को टीका लग चुका है।
एक जुलाई से 336 टीमें घर-घर जाकर करेंगी टीकाकरण
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक जुलाई से स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर टीका लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए करीब 336 टीमें लगाई गई है जो दो दिन घर-घर जाकर टीका न लगवाने वाले लोगों की सूची बनाएंगी ओर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए प्रत्येक गांव में 10 से 12 क्लस्टर ग्रुप बनाये जाएंगे। जो चिन्हित लोगों को बुलावा पर्ची भेजकर टीका लगाएंगी।

जनपद में कुल टीके 6,37,072 लग चुके है। इसमें 5,51,121 को पहली और 85,951 को दूसरी डोज लगी है। इसमें 3,42,797 पुरुष, 2,94,166 महिलाएं और 109 अन्य वर्ग के लोग शामिल है। कुल टीकाकरण में 5,72,506 लोगों को कोविशील्ड तो 64,566 को कोवाक्सीन का टीका लग चुका है। सर्वाधिक टीके 45 से 60 उम्र के 3,14,272 लोगों को लगे है। वहीं अब तक 1,52,570 18 से 44 उम्र के लोगों को टीका लग चुका है। टीके की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक जुलाई से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed