फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona vaccination

धर्मगुरु भी कर रहे हैं टीकाकरण कराने की अपील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
पहासु के गांव कुंवरपुर में टीका लगाती टीम। - फोटो : BULANDSHAHR
धर्मगुरु भी कर रहे हैं टीकाकरण कराने की अपील
विज्ञापन

पहासू। गांवों में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार को बढ़ाने में जिला प्रशासन अभी भी सफल नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में 12 हजार की आबादी के सापेक्ष करीब दो हजार लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए गांव में शिविर न लगाए जाने से परेशानी और बढ़ रही है। ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के फायदे समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है, धर्मगुरुओं की मदद भी ली जा रही है, लेकिन लोग हैं कि वैक्सीन लगवाने के लिए आगे ही नहीं आ रहे है।
बोले लोग
सभी को लगेगा टीका
लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मैने खुद वैक्सीन लगवाई है। इससे कोई परेशानी नहीं होती है। सभी धर्मगुरुओं की मदद लेकर भी समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। - राजेश देवी, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन

युवा कर रहे जागरूक
युवाओं को अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी वैक्सीन नहीं लगवाया हूं। जल्द ही खुद भी वैक्सीन लगवाऊंगा और लोगों को भी जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने का प्रयास करूंगा। - चिंटू राघव।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नहीं लगा कैंप
गांव में शिविर नहीं लगा है। जबकि पंजीकरण करने पर स्लॉट नहीं मिला। जिसके चलते अभी तक वैक्सीन नहीं लग सकी है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। लोगों से अपील है कि टीका अवश्य लगवाएं, ताकि महामारी से सुरक्षित रह सकें। - अजय कुमार।

टीका पर करें भरोसा
वैक्सीन लगवाने से कोई परेशानी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को कोविड से बचने के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। इससे महामारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को गंभीर बीमारी नहीं हुई। - अशोक राघव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed