{"_id":"6066095f8ebc3e590d66c686","slug":"corona-vaccination-bulandshahr-news-gbd2164204147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल माह में 1.89 लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल माह में 1.89 लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती महिला।
- फोटो : BULANDSHAHR
अप्रैल माह में 1.89 लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
बुलंदशहर। कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत अप्रैल में एक लाख 89 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। बृहस्पतिवार को अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4402 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लगाई गई। शुक्रवार को 85 केंद्रों पर टीकाकरण होगा तो शनिवार को 22 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत अभी तक 45 वर्ष से 59 आयु वर्ष तक के गंभीर रोगियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा था। संक्रमण बढ़ने पर और अधिक से अधिक लोगों को इससे बचाने के लिए शासन द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के सामान्य लोगों को भी टीका लगाने का आदेश जारी किया है।
नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए जनपद में कुल 85 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जनपद के सभी 85 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा और 22 केंद्रों पर रविवार अवकाश को छोड़कर शेष छह दिन टीकाकरण होगा। वहीं, पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया था। तीसरे चरण में शासन द्वारा पूर्व में चार लाख से अधिक लोगों की सूची बनाकर टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए। अप्रैल में शासन द्वारा जनपद के 1.89 लाख 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
तीसरे चरण के तहत इन सभी को टीका लगना है, इसके लिए इच्छुक लोगों को शासन द्वारा जारी होने वाले एप पर पंजीकरण कराना होगा। एप पर फोटोयुक्त पहचानपत्र के साथ उम्र का प्रमाणपत्र भी लगाना होगा। साथ ही केंद्रों पर भी पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें, मास्क का करें इस्तेमाल
स्वास्थ्य अफसरों ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ने पर लोगों से भीड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। जिससे कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार संक्रमण के पुन : सक्रिय होने से विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थान और संक्रमित के क्षेत्र में जाकर लोगों का सैंपल लेकर कोरोना जांच कर रहा है।
जिले के समस्त सरकारी चिकित्सालयों पर बने टीकाकरण केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। शासन से अप्रैल माह में 1.89 लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य मिला है। पहले दिन 4402 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
आठ लोग मिले कोरोना संक्रमित, तीन हुए डिस्चार्ज
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। विभागीय अफसरों के अनुसार लोगों ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो संक्रमण की चेन बन सकती है। संक्रमण के लक्षण मिलने या किसी संक्रमित के संपर्क में आने पर लोगों को स्वयं कोरोना जांच करानी चाहिए।
एसीएमओ/ नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर नगर के अंबा कॉलोनी, विष्णुपुरम व काली नदी रोड निवासी एक-एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पहासू व खुर्जा में दो-दो व्यक्तियों में और सिकंदराबाद निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में संक्रमण के अब कुल 6335 केस हो गए हैं। अब तक कुल 6205 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 94 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 36 लोगों का उपचार चल रहा है।