फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona testing in district from next weeak

अगले हफ्ते से जिले में ही होगी आरटी-पीसीआर जांच, 12 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
corona testing in district from next weeak
अगले हफ्ते से जिले में ही होगी आरटी-पीसीआर जांच, 12 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना की आरटी पीसीआर जांच के लिए अब लोगों को तीन दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले सप्ताह से पुराने महिला अस्पताल में ही लैब का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण करते हुए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।
पुराने जिला महिला अस्पताल में कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर (रीयल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) लैब स्थापित की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार और सीएमओ डा. भवतोष शंखधर ने पुराने महिला अस्पताल में बनाई जा रही लैब का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैब को शीघ्र ही संचालित करने के लिए तैयारियां की जाएं। अगले सप्ताह से हर हालात में लैब को शुरू करते हुए मरीजों के सैंपल की जांच की जाएगी। इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ ही जांच के लिए मशीनें, सैंपल रखने के किट व फ्रिज समेत अन्य संसाधन एकत्रित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख के करीब हो चुकी है जांच
कोरोना संक्रमण के शुरू होने मार्च 2020 से लेकर बुधवार शाम चार बजे तक 1,88,442 लोगों की आरटी पीसीआर जांच से हो चुकी है। बुधवार को भी 800 लोगों की जांच आरटी पीसीआर के माध्यम से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दो से तीन में प्राप्त हो जाती है। लैब पर लोड ज्यादा होने पर पांच से छह दिन भी लग जाते हैं।

कोविड अस्पताल बनेगा पुराना महिला अस्पताल
कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब पुराने महिला अस्पताल को भी कोविड अस्पताल के तौर पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में बेड के साथ ऑक्सीजन की सप्लाई, आईसीयू बेड की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed