फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

किशोरों ने लगवाया सुरक्षा का टीका, पहले दिन कम दिखा उत्साह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona
किशोरों ने लगवाया सुरक्षा का टीका, पहले दिन कम दिखा उत्साह
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव के लिए बुधवार से 12 से 14 वर्ष के किशोरों का कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू कर दिया गया। पहले दिन टीका लगवाने के लिए 35 किशोर ही पहुंचे। जनपद में करीब 2.40 लाख किशोरों को टीका लगाया जाना है।
जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण केंद्र का जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बुधवार को उद्घाटन किया। टीका लगवाने के लिए पहुंचे बालक और किशोर काफी उत्साहित दिखे। डीएम ने कहा कि टीका लगवाने से जो लोग वंचित चल रहे हैं, वह इंतजार न करें, जल्द टीका लगवा लें।
विज्ञापन

होली बाद टीकाकरण केंद्रों की बढ़ाई जाएगी संख्या
पहले चरण में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। किस स्कूल में कितने छात्र पढ़ रहे हैं, विभागीय अफसरों ने इसकी जानकारी लेनी शुरू कर दी है। होली त्योहार के बाद टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में ही टीकाकरण चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर होगा पंजीकरण
12 से 14 उम्र के किशोरों को टीका लगवाने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था केंद्रों पर की जाएगी। वह अपने परिजनों के मोबाइल नंबर से कोविन एप पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना होगा।
टीका है जरूरी
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है। अब हमारी उम्र के किशोर भी टीका लगवाकर सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। - हिमांशी
काफी समय से टीका लगवाने का प्रतीक्षा कर रही हूं। जानकारी मिलने पर टीका लगवाया है। - विधि
पहले दिन टीका लगने से खुशी दोगुना हो गई। अब दूसरा टीका लगवाने का इंतजार रहेगा। - भूमि
पहले डर था कि टीका लगवाने के दौरान हालत बिगड़ सकती है। इंजेक्शन लगवाने से दर्द भी होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। - अंशिका कश्यप
28 दिन बाद दूसरा डोज
किसी को टीका लगवाने से कोई परेशानी नहीं हुई है। जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है वह 28 दिन बाद दूसरा डोज लगवा सकेंगे। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed