{"_id":"6202a95798cb4e7b7c76ea03","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd233836582","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : एक माह बाद मिले 20 से कम संक्रमित, 73 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : एक माह बाद मिले 20 से कम संक्रमित, 73 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत : एक माह बाद मिले 20 से कम संक्रमित, 73 हुए स्वस्थ
बुलंदशहर। जिले में एक माह बाद मंगलवार को 19 लोग पॉजिटिव पाए गए। साथ ही 73 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 74 संक्रमित अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर आए हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 232 रह गई है।
11 जनवरी से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले दो सौ के पार आ रहे थे जो 23 जनवरी तक जारी रहे। इस दौरान दो दिन आंकड़े चार सौ के पार भी पहुंचे। हालांकि पिछले 15 दिन से गिरावट आना शुरू हो गई। मंगलवार को आरटीपीसीआर लैब से जिले के 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि चार लोग एंटीजन जांच के दौरान पॉजिटिव मिले। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोरोना से बचने का सबसे अच्छा तरीका कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। अगर सही तरीके से पालन करेंगे तो कोरोना को आसानी से हरा देंगे। मंगलवार को लखावटी में चार, बीबीनगर, बुलंदशहर व दानपुर में तीन-तीन, सिकंदराबाद में दो और अरनियां, गुलावठी, पहासू और शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
5255 किशोर समेत 18,754 ने लगवाया टीका
बुलंदशहर। जिले में कोरोना से बचाव को लेकर मंगलवार को 265 सत्र का आयोजन कर 18,754 लोगों को टीका लगाया गया। जो अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 81 केंद्रों पर 265 सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी केंद्रों पर किशोर समेत 18,754 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 1623 किशोरों को पहला, 5093 किशोरों को दूसरा टीका लगाया गया। 18 से अधिक उम्र के 1900 लोगों को पहला तो 9626 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। वहीं, 482 लोगों को बूस्टर यानी तीसरा टीका लगाया गया।