{"_id":"61fab89e6850b104e92309bb","slug":"corona-bulandshahr-news-gbd233561233","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाई विधायक समेत 92 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाई विधायक समेत 92 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई विधायक समेत 92 लोग मिले संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में एक दिन राहत मिलने के बाद दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। बुधवार को 92 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें डिबाई विधायक अनीता लोधी भी शामिल हैं। वहीं, 173 लोग स्वस्थ हुए हैं तो 97 केस अन्य जनपदों से जिले में स्थानांतरण किए गए। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 476 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 90 लोगों की रिपोर्ट आरटीपीसीआर लैब से और दो लोग एंटीजन किट से जांच में संक्रमित मिले। डिबाई विधायक ने मंगलवार को लक्षण महसूस होने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोविड जांच के लिए सैंपल दिया था। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर में 14, बीबीनगर में 13, शिकारपुर में 11, खुर्जा व ऊंचागांव में 10-10, अनूपशहर में आठ, सिकंदराबाद में सात, दानपुर व गुलावठी में पांच-पांच, पहासू में चार, जहांगीराबाद व स्याना में दो और डिबाई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमित में बिना लक्षण वाले लोगों को होम आइसोलेट की सुविधा दी गई है तो गंभीर रोगी कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।