फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

दो चिकित्सक, एक एसआई समेत 152 लोग मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona
दो चिकित्सक, एक एसआई समेत 152 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों का ग्राफ बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को 152 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें दो साल से 17 साल तक के 25 मासूम-किशोर और दो पुलिसकर्मी, एक एसआई, एक बंदी और नौ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं पांच लोग स्वस्थ हुए। जनपद में संक्रमण के अब कुल केस 20,623 हो गए हैं। अब तक कुल 19,983 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 245 लोगों की मौत हो चुकी है। 395 लोगों का उपचार चल रहा है।
जिले में 30 दिसंबर से जहां लगातार कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं तो चार जनवरी से संक्रमितों के आंकड़े दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को 10 से अधिक परिवार के कई सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आने से कॉलोनी के लोग भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमित में लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो चिकित्सक, एक स्वास्थ्य कर्मी, एक बंदी, डायल 100 पर कोतवाली देहात में तैनात एक एसआई, स्याना एसडीएम के साथ कार्यरत दो होमगार्ड, स्याना सीओ के साथ रहने वाले दो कांस्टेबल व चार अन्य पुलिसकर्मी, पांच छात्र, शिमला से जहांगीराबाद आए तीन लोग, अजमेर से आया नगर निवासी एक युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को तीन हजार से अधिक लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें 121 लोग आरटीपीसीआर जांच से तो 31 लोग एंटीजन किट से पॉजिटिव आए हैं। बताया कि बुलंदशहर में सर्वाधिक 34, डिबाई व सिकंदराबाद में 25-25, खुर्जा में 14, अनूपशहर में 11, शिकारपुर व स्याना में आठ-आठ, जहांगीराबाद में छह, अगौता, दानपुर, गुलावठी, अरनियां व बीबीनगर में तीन-तीन और लखावटी, ऊंचागांव व पहासू में दो-दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें पांच से संपर्क नहीं हो पाया है। 131 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 15 मरीजों को कोविड अस्पताल में और एक को जिला कारागार के अस्थाई अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed