फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   corona

मई माह में शिकारपुर नगर और देहात में 54 लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
मई माह में शिकारपुर नगर और देहात में 54 लोगों की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। मई में नगर व देहात क्षेत्र में 54 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं, लोगों का आरोप है कि लगातार लोगों की मौत के बाद भी सैनिटाइजेशन के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
कोरोना महामारी के दौर में जिले में हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है। गांव हो या शहर प्रतिदिन एक से दो लोगों की मौत हो रही है। अधिकारी भी सैनिटाइजेशन के नाम पर खानापूर्ति करते हुए अपनी नौकरी चला रहे हैं। नगर पालिका के रिकॉर्ड के मुताबिक मई के 24 दिनों में 24 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं, जबकि चार आवेदन अभी भी लंबित हैं। वहीं ब्लॉक अधिकारियों द्वारा कुल 16 प्रमाण पत्र जारी किए हैं और 10 आवेदन अभी लंबित हैं। जबकि एक सप्ताह में मरने वाले मृतकों के परिजनों ने अभी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी नहीं किया है।
विज्ञापन

बोले लोग
नगर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क कर वार्डों में शिविर लगाकर लोगों की जांच भी की जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत जाकर जांच कराए। एहतियात और गाइडलाइन के पालन के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। - कुलदीप शर्मा, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। कोरोना के पहले चरण में सैनिटाइजेशन होता था तो वहां रुकना संभव नहीं होता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। सैनिटाइजेशन, जांच और वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने की जरूरत है। - सुशील शर्मा
लगातार लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में भय है। बड़ी संख्या में लोग अपनी नौकरी छोड़कर घर आ चुके हैं। लोगों को भय है कि यदि उन्हें कोविड हो गया तो उनका उपचार कैसे होगा। सरकार को लोगों के स्वास्थ्य के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। - योगेंद्र कुमार
प्रत्येक व्यक्ति को उचित उपचार, वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी सरकार की है। जरूरी है कि योजनाओं और आदेशों का अधिकारी ठीक से प्रकार से क्रियान्वयन करें, जिससे कि महामारी को जल्द से खत्म करते हुए एक सामान्य जीवन जिया जा सके। - अरविंद कुमार
इन गांवों के हालात भी हैं खराब
गांव का नाम मौत
कुंवरपुर 07
राजौर 09
कैलावन 18
परवाना 17
कनौना 14
दौलतपुर कलां 18
बरहाना 07
इछावरी 14
नैथला 17
खेलिया कल्यानपुर 05
ईलना 20
बिलसूरी 08
ईस्माइलपुर 08
सिरोधन 07
मूड़ाकरीमपुर 07
डिबाई नगर 20
गुलावठी ब्लॉक 94
प्रत्येक वार्ड में सूची बनाकर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में अधिक मरीज हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर लोगों की जांच भी कराई जा रही है। लोगों को भी जागरूकर करने के लिए लगातार माइक द्वारा घोषणा कराई जा रही है। - फूलवती राणा, नगर पालिका चेयरपर्सन
प्रत्येक गांव में सैनिटाइजेशन के लिए टीम लगाई गई हैं। यदि किसी गांव में कोई परेशानी है तो वहां के ग्रामीण मुझे अवगत करा सकते हैं। आरआरटी टीम को गांव-गांव भेजकर लोगों की जांच कराई जा रही है। लोगों से आग्रह है कि अपनी बीमारी को छिपाने के बजाए खुलकर बताएं, ताकि समय पर इलाज कराया जा सके। - जय भगवान शर्मा, खंड विकास अधिकारी

सीएचसी पर लोगों की जांच करने के साथ ही गांवों में भी टीम भेजी जा रहीं हैं। जिन लोगों को बुखार समेत अन्य समस्या होती है उनकी एंटीजन जांच करने के साथ ही आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सैंपल भेजे जा रहे हैं। लोगों को भी मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोने की आदत डालनी होगी। - डा. शशि शेखर सिंह, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed